देवरिया, मार्च 29 -- पिण्डी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड लार के पिण्डी में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पिंडी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यह कलश शोभा यात्रा कर्मवीर, धमोली, जमसडा, महाल मंझरिया और पिंडी से होते हुए घाघरा नदी तट पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का विधि-विधान पूर्वक पूजन किया और जल भरा। जल भरने के बाद यात्रा पिंडी राम जानकी मंदिर और शिव मंदिर से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंची। सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश मंदिर में स्थापित किए। इस कलश यात्रा में भूतों की टोली और शिव तांडव की रोमांचक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।इस अवसर पर कथा व्यास शशि शेखर महाराज, चंद्र किशोर शर्मा, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव, भाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.