बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के बालाजी महाराज महाविद्यालय में विराजमान आंजनेय बालाजी महाराज के दर्शनों एवं पूजा पाठ को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भारी संख्या में भीड़ एकत्रित होकर अखंड हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालु भक्तों ने बालाजी महाराज के चरणों में मत्था टेकते हुए तथा भजन कीर्तन के साथ हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया। इस दौरान अशोक मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...