मेरठ, अप्रैल 2 -- श्री प्राचीन बूढ़ा शिव मंदिर के प्रांगण हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातकाल से ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। मंगल आरती व श्रृंगार से हुआ दिव्य शुभारंभ, वातावरण हुआ भक्तिमय। विधिविधान से संपन्न हुआ यज्ञ, गूंजे वैदिक मंत्र। सुंदरकांड पाठ में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। पंडित उमेश भट्ट, रंजन दुबे, सुरेश शर्मा, ओमपाल सिंह, श्रीराम बाबा, आशीष चौहान आदि रहे। हरिओम विश्नोई ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर हजारों सुंदरकांड पुस्तकों का वितरण कर सेवा भाव का संदेश दिया। मंदिर समिति के प्रधान मनोज कुमार विश्नोई, ब्रजमोहन विश्नोई, अश्वनी ...