बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बल वीरा। वीर हनुमाना, तेरी जय हो, जय हो बजरंग बली, जैसे भजनों, हनुमान चालीसा पाठ और बजरंग बाण के पाठ के साथ गुरुवार को हनुमान भगवान का जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर हवन, पाठ के साथ भंडारे आयोजित किए गए। बुलंदशहर नगर में अनूपशहर रोड स्थित शिव कॉलोनी में गुरुवार को श्री बालाजी दरबार में श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया और विशेष पूजन कर विशाल भंडारा आयोजित हुआ। श्री बालाजी दरबार के संचालक अंकुश जी महाराज ने श्री बालाजी की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर श्री बालाजी का स्मरण किया। इस दौरान इंद्रमोहन लोधी, हिमांशु वर्मा, नितिन, विक्रम सिंह, सुमन लोधी, डौली आदि मौजूद रहे।उधर, नगर के विष्णुपुरम स्थित मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.