गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन श्रीराम मंदिर समिति के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यात्रा शालीमार गार्डन के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान मार्ग पर जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सुंदर झांकियों और भक्तिमय गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी, पार्षद रवि भाटी, कालीचरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.