बदायूं, अप्रैल 3 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का विराट उत्सव देखने को मिला। जिले भर के हनुमान मंदिरों में विशेष अनुष्ठानों के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। सुबह से भक्ति, अनुष्ठान और भंडारे का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र रामभक्ति में डूबा नजर आया। बदायूं के प्रसिद्ध श्री बालाजी हनुमान मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर, बिल्सी, बिसौली, दातागंज, उझानी सहसवान के हनुमान मंदिरों व घरों में सुबह चार बजे पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। विधिवत अभिषेक और सिंदूर चोला अर्पण के साथ दर्शन शुरू हुए। सुबह से ही दूर-दराज से आए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में भजन-कीर्तन, अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।श्री हनुमान जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.