रिषिकेष, अप्रैल 3 -- परमार्थ निकेतन में हनुमान जन्मोत्सव पर "कुबेर का खजाना" तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव हुआ। कार्यकम में "प्रतिदिन हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और समर्पण के साथ सहभागिता की। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन में परमार्थ सेवा समिति मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कुबेर का खजाना कार्यक्रम के अंतिम दिन क्षेत्र जय श्री राम और हनुमान चालीसा के मंत्रों से गूंज उठा। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हनुमान केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे विनम्रता, सेवा और पूर्ण समर्पण के जीवंत आदर्श हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भीतर की शक्ति को पहचानना और समाज के कल्याण में लगाना होगा। इस दौरान स्वामी चिदानन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.