अमरोहा, जनवरी 21 -- हसनपुर। श्रीराम सेवा समिति के साप्ताहिक धार्मिक कार्यक्रम घर-घर श्रीहनुमान चालीसा का पाठ व आरती के तहत मंगलवार को श्रीबालाजी भगवान का चालीसा पाठ व आरती पुनीत अग्रवाल के आवास पर संपन्न हुई। चालीसा का पाठ करने के बाद श्रीबालाजी भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष पंकज भटनागर, विजय पारछा, जतिन गुर्जर, लखपत सैनी, मनोज कुमार शर्मा, आकाश अग्रवाल, पंकज वर्मा, राजीव चौहान, पवन चौहान, रूपकिशोर सैनी, राहुल शर्मा, सोनू सैनी, मोहित, बबीता सैनी, ज्योति गर्ग, पूनम कुमारी, सृष्टि वर्मा, संगीता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.