हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णाहुति, अखंड हरि कीर्तन शुरू
धनबाद, मई 19 -- श्रीश्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को 24 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णाहुति हो गई। इसी के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू हो गया। मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यजमान सुनील पांडेय एवं उनकी पत्नी रीता देवी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृपाशंकर सिंह, मन्नु सिंह, बिनोद पासवान, सुरेश यादव, शंकर केशरी, संजू विश्वकर्मा, रंजीत सहानी, राजा शर्मा, राजा रॉय, विशु पंडित आदि लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.