हनुमान चालीसा के पाठ पर गूंजा जय श्रीराम
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। द्वादश माधव समिति, नगर निगम व राधे-राधे समिति मुंबई की ओर से आयोजित 12 दिवसीय द्वादश माधव महात्म यात्रा का मंगलवार को समापन हुआ। यात्रा के अंतिम दिन का कार्यक्रम परमार्थ निकेतन, अरैल में किया गया। मुख्य अतिथि बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि व मेयर गणेश केसरवानी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात पार्श्व गायक प्रेम प्रकाश दुबे ने हनुमान चालीसा करके किया। पाठ की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान जय श्रीराम, जय श्रीराम का जयकारा लगाया जाता रहा।राधे-राधे बैंड की टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से सभी को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फिल्म 'हनुमान अंश' में राधेश्याम की भूमिका निभाने वाले गौतम त्रिपाठी की मौजूदगी रही। दोनों अतिथियों ने समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.