हनुमान चालीसा केंद्रों से होगा हर समस्या का हल
रामपुर, मई 3 -- मिलक। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को एक माह में दो नए हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना करनी है। एक मुट्ठी अनाज के बैग हिन्दू परिवारों में वितरण करके उससे प्राप्त अनाज को निर्धन परिवारों में वितरण करना, त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम, शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम 24 जून को बड़ी धूमधाम से मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में संजय रस्तोगी, मुकेश चंद्रा, सुभाष प्रजापति, शैलेश भटनागर, सर्वराज यादव, प्रदीप कुमार, अनिल राठौर, पुष्पेन्द्र गंगवार, दीनदयाल मौर्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हिलसा में 8 मई को मनाया जाएगा रेड क्रॉस का स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा पाठ के बाद हुआ भंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.