कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रविवार दोपहर को कानपुर प्रवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रवीण भाई ने कहा कि जब देश के हर कस्बे में हनुमान चालीसा केंद्र होगा तो सनातन अनुयायी एकजुट होंगे। इसी एकजुटता से सनातन मजबूत होगा। गोविंदनगर स्थित अमरेश भवन में प्रान्त बैठक लेने के बाद प्रवीण भाई तोगड़िया ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। मौजूद कार्यकर्ताओं से डॉ. तोगड़िया ने हनुमान चालीसा केंद्र खोलने के लिए युद्धस्तर पर जुटने का आह्वान किया। बताया कि पूरे देश में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र खोलने पर काम चल रहा है। कपिल गौड़ को सहायक प्रान्त उपाध्यक्ष, गणेश द्विवेदी को प्रान्त संयुक्त महामंत्री, रामजी मिश्र को प्रान्त मंत्री का दायित्व सौंपा। बैठक ...