नई दिल्ली, फरवरी 3 -- मंगवाल का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन भक्त उनके दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी के भक्त लगभग हर संकट से मुक्त रहते हैं। वैसे रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। हनुमान चालीसा में कुछ ऐसी चौपाइयां हैं, जिनके जाप से कई तरह की बाधाएं खत्म होती हैं। आज हम आपको हनुमान चालीसा की 5 चमत्कारिक चौपाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रोजना जाप करने से धन की प्राप्ति होगी और बिगड़े काम भी बनते हैं।हनुमान चालीसा के चमत्कारिक चौपाईनाशै रोग हरै सब पीड़ा हनुमान चालीसा में एक चौपाई है- नाशै रोग हरै सब पीड़ा जपत निरंतर हनुमत बीड़ा। मान्यता है कि इस चौपाई का रोजाना जाप करने से बड़ी या लंबी बीमारी से राहत मिलती है। इसके अलावा कार्यों मे...