अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- अल्मोड़ा, हिटी। हनुमान जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे के चौसली-क्वारब स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में अंखड रामायण का पाठ और सुंदरकांड हुआ। साथ ही भंडारा भी लगाया। का पाठ किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के थाना बाजार स्थित हनुमान मंदिर, त्रिपुरासुंदरी संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, खत्याड़ी हनुमान मंदिर में भी कार्यक्रम हुए। यहां विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, गोविंद पिलख्वाल, प्रेम लटवाल, मनोज पवार, आनंद कनवाल, हिमांशु साह, अरविंद जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...