हनुमान चालिसा पाठ के साथ हिंदू महासम्मेलन शुरू
धनबाद, मई 17 -- करणी सेना व सर्व हिंदू समाज की ओर से चिरकुंडा श्रम कल्याण केंद्र में दो दिवसीय विराट हिंदू महासम्मेलन शनिवार को अखंड हनुमान चालीसा व संपूर्ण रामायण पाठ से शुरू हुआ। आयोजक अमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को एकजुट रखना और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश देना है। साथ ही सनातनी बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता सिखाना है। उन्होंने कहा कि बनारस से राजगुरु मठ के संन्यासी अनंता मठ सरस्वती की टीम द्वारा अखंड हनुमान चालीसा पाठ तथा बीएचयू की 12 सदस्यीय टीम द्वारा रामायण पाठ किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या से महामंडलेश्वर अनुरागी बाबा भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को अतिथि स्वागत समारोह तथा संध्या में प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.