वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। श्रीपुरुषोत्तम मास राम कथा आयोजन समिति की ओर से नाटीइमली स्थित नित्य नया हनुमान मंदिर में हो रहे श्रीराम सम्मेलन में शुक्रवार को दो व्याख्यान हुए। प्रथम सत्र में युवा कथावाचक पं.शुभम मिश्र और दूसरे सत्र में मानस भारती हीरामणि दुबे ने हनुमान चरित्र पर व्याख्यान दिया। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ.उमंगनाथ शर्मा, अशोक सिंह, उमेश, जगदीश, ब्रदीप्रसाद, विनोद, राकेश गिरि आदि ने व्याख्यानकर्ताओं का अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- श्रीराम से हनुमान मिलन का किया मार्मिक वर्णन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...