कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के हनुमान घाट स्थित अन्त्येष्टि स्थल पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने बुधवार शाम स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ में फावड़ा उठाकर स्वयं सफाई भी किया। स्वच्छता अभियान के दौरान घाट किनारे लोगों के बैठने के लिए बने सार्वजनिक बारादरी के आसपास जमा मिट्टी, झाड़ियों और कचरे को हटाकर व्यवस्थित स्थान पर डलवाया। उनकी इस पहल से वहां मौजूद लोग भी प्रेरित हुए। जिलाध्यक्ष ने घाट पर आने-जाने वाले लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हनुमान घाट पर प्रतिदिन सिराथू तहसील के सैकड़ो गांव से हजारों लोग आते हैं। ऐसे में इस मोक्ष धाम का स्वच्छ रहना बेहद जरूरी है। सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.