भभुआ, मार्च 28 -- भगवानपुर। प्रखंड की भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क की हनुमान घाटी में बंदरों के झुंड के सड़क हादसे की आशंका बढ़ गई है। बाइक चालकों का कहना है कि बंदर वाहनों से आने-जाने के दौरान सड़क पर जगह-जगह बैठे रहते हैं। वह कभी चारपहिया तो कभी बाइक चालकों पर झपट्टा मारत हैं। जब अधिक भूखे रहते हैं तब वाहनों के सामने आकर बंदरों का झुंड घेर लेता है। ऐसे में सड़क हादसे का खतरा बना रहता है। बाजार में छाता और गमछे की बढ़ी मांग भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में अब पहाड़ियों से चलने वाली गर्म हवा और तीखी धूप से तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में दोपहर में घर से बाहर निकलने वाले लोगों में छाता और गमछे की मांग बढ़ गई है। टुनटुन सिंह ने बताया की सिर पर बिना गमछा लिए कहीं जाने पर दोपहर में धूप लग जा रही है, जिससे सर्दी, जुकाम, बुखार की बीमारी हो जा रही है। दुकानदारों ने क...