अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या। विश्व शांति और मानव कल्याण के संकल्प के साथ संकट मोचन हनुमान किला में आयोजित श्री राम महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी जा रही है। परम्परागत रूप से आयोजित महायज्ञ बर्फानी बाबा के आर्शीवाद से महंत परशुराम दास के संयोजन में चल रहा है। इस अनुष्ठान में श्रीराम चरित मानस का नवाह्न पारायण, राम नाम संकीर्तन और श्रीराम कथा के त्रिवेणी संगम में स्नान कर श्रद्धालु आत्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। इस दिव्य आयोजन का संचालन परम तपोनिष्ठ संत बर्फानी दादा महाराज के आशीर्वाद तथा पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास महाराज के संयोजन में हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.