मोतिहारी, अप्रैल 27 -- मधुबन,निसं। हनुमान आराधना कार्यक्रम में देसी पिस्टल लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया। मधुबन पुलिस ने रविवार की संध्या छापेमारी कर डाकबंगला चौक के पास स्थित उसके घर से देसी पिस्टल को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी कुमार चंदन व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार युवक मधुबन डाकबंगला चौक के लालबाबू साह का पुत्र धीरज कुमार है। वह एक रात पूर्व घर के बगल में हो रहे हनुमान आराधना में देसी पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर उसकी पहचान कर रविवार की संध्या गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घर की छत पर रखी गई ईंट के बीच देसी पिस्टल छिपा कर रखा था। अभियान में एसआई ओम प्रकाश कुमार,विनोद कुमार साह थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.