देहरादून, सितम्बर 11 -- हरिद्वार। बाबा नीम करौली महाराज के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ संतों का आशीर्वाद लेने श्री सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मां दक्षिण काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि अनुप्रिया नागर पूरे भाव और श्रद्धा के साथ परिवार सहित मंदिर पहुंचीं। वह लंबे समय से साधना और आध्यात्मिक जीवन से प्रेरणा लेती रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता को लेकर जब आशंकाएं उत्पन्न हुईं, तब अनुप्रिया ने भगवान का स्मरण किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: व्यापार मंड...