नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- भारत में भक्ति गीतों और फिल्मों का एक अलग दर्जा रहा है। भगवान राम से लेकर हनुमान, माता वैष्णोदेवी, भगवान शिव समेत कई देवी देवताओं पर फिल्में बनाकर मेकर्स ने ऑडियंस को एक्शन, रोमांस और ड्रामा से हटकर कहानियां दिखाई हैं। साउथ सिनेमा में तो ये चलन ज्यादा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी भी भक्ति फिल्म थी जिसने इतना प्रॉफिट किया कि अगले 51 सालों तक उस गद्दी को कोई छू नहीं पाया था। साल 1975 में आई इस फिल्म का नाम था जय संतोषी मां। अब 51 सालों बाद इस फिल्म का रिकॉर्ड टूट गया है, जिस फिल्म में इसका ये रिकॉर्ड तोड़ा है वो है 'हनुमान अंश'।जय संतोषी मां की कमाई साल 1975 में आई फिल्म जय संतोषी मां को सिर्फ 25 लाख के बजट में बनाया गया था। जब ये फिल्म थिएटर में लगी तो जैसे धमाका हो गया। फिल्म देखने जाने वाली ऑडियंस थिएटर क...