नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक छोटे बजट की फिल्म कमाल कर रही है। इस फिल्म का नाम है हनुमान अंश। इस फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। अब इस चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मुस्लिम बुजुर्ग फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन बुजुर्ग की तारीफ हो रही है।सोशल मीडिया पर मुस्लिम बुजुर्ग का वीडियो वायरल मुस्लिम बुजुर्ग की ये वीडियो Bhagavad Gita नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम बुजुर्ग बहुत ध्यान से हनुमान अंश देख रहे हैं। हॉल में कुछ और लोग भी बैठे हैं। वीडियो में बुजुर्ग बिना चप्पल के बैठे दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो के ऊपर लिखा है- भाई ये भी आए हैं ह...