नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मुंबई का लैंडमार्क बन चुके गेटी गैलेक्सी थिएटर पर हाल ही में एक राजनैतिक पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। गुस्सा इस बात को लेकर था कि इस थिएटर में 'हनुमान अंश' फिल्म नहीं दिखाई जा रही थी। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं ने फिल्म 'मिर्जापुर - द मूवी' के पोस्टर फाड़े और हंगामा मचाया। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों को यह लगना शुरू हो गया कि शायद थिएटर मालिक जान बूझकर यह फिल्म स्क्रीन नहीं कर रहे थे। लेकिन असल में मामला क्या है, इस बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। तो चलिए समझते हैं कि असल में हुआ क्या है।मुंबई पुलिस ने बंद करवाया थिएटर एक पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गेटी गैलेक्सी पहुंचकर यहां हनुमान अंश की स्क्रीनिंग नहीं करने को लेकर बवाल मचा दिया। जब पुलिस बुलाई गई तो थिएटर के कागज ...