नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इस समय भक्ति भाव वाली फिल्मों से गुजर रही है। हमेशा ऐसा ही होता आया है, अगर कोई रोमांटिक या एक्शन फिल्म चल जाती है तो अन्य मेकर्स उसी तरह की फिल्मों को बनाने में लग जाते हैं। हाल में 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। कई बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ते हुए देश की पहली सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं आने वाले दिनों में थिएटर में कई और भगवान की भक्ति वाली फिल्में रिलीज होने वाली हैं।हनुमान अंश 2 हाल में हनुमान अंश में मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का एलान किया है। फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी है। देश के सबसे बड़े क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुद नीम करौली बाबा के भक्त रहे हैं। ऐसे में खबरें थीं कि मेकर्स दोनों सेल...