चंदौली, अप्रैल 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव के सीवान सोमवार को दोपहर मे शार्ट सर्किट होने से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धू धू कर जलने लगी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक किसानों का करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आगलगी से बबून्दर मौर्या, रामसागर मौर्या, गुलाब मौर्या, अरविन्द मौर्या, कृष्णानंद मौर्या, हृदयनारायण मौर्या, विजयी मौर्या ईत्यादि किसानों की मेहनत की फसल पल भर में बर्बाद हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय जल संसाधनों से आग बुझाने का काफी प्रयास किया। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता के चलते आग की लपटें बस्ती तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.