मेरठ, मई 28 -- भीषण गर्मी में बिजली भी मेरठ वासियों का साथ नहीं दे रही है। मोहनपुरी बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हनुमानपुरी में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों के इंवर्टर ठप हो गए और लोग बुधवार रात और गुरुवार को दिनभर गर्मी में बिना बिजली बिलबिलाते रहे। नगर निगम पार्षद उत्तम सैनी ने सुबह 5 बजे बिजलीघर पर ताला डाल दिया। सूचना पर पहुंचे बिजली अधिकारियों और पुलिस ने बामुश्किल ताला खुलवाया और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के लिए लाइन स्टाफ को लगाया। बुधवार रात करीब 11 बजे गई बिजली गुरुवार शाम करीब 7 बजे बहाल हो सकी। हनुमानपुरी के लोगों ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एबीसी केबल में फाल्ट होने के चलते बिजली गई थी। सूचना पर पहुंचे लाइनमैनों ने एबीसी केबल बदल दिया लेकिन रात करीब 1 बजे बदला गया एबीसी केबल भी जलकर नीचे गिर गया। इसके बाद फिर ...