दरभंगा, जून 17 -- सुधीर पाठक,हनुमाननगर। विशनपुर थाना क्षेत्र के उधोपट्टी गांव में पारिवारिक व संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। मामले में सरोज यादव की पत्नी अंजनी देवी ने विशनपुर थाने में आवेदन देकर सास व ननद समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में अंजनी देवी ने बताया कि गत 13 जून को वह अपने घर पर चदरा (छप्पर) दिला रही थी। इसी दौरान उनकी सास मोनू देवी, जगदीश यादव, ननद उर्मिला कुमारी, बिंदी कुमारी तथा बैजनाथ यादव ने उनके आंगन में प्रवेश किया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनकी ननद बिंदी कुमारी ने उनके गले से सोने के जितिया की दो चकती छीन ली।घटना के बाद उन्होंने हनुमाननगर सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराया।...