हनुमाननगर:दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला,केस
दरभंगा, जून 24 -- सुधीर पाठक,हनुमाननगर। विशनपुर थाना क्षेत्र के डिहलाही गांव की एक महिला ने अपने पति व सास-ससुर समेत नौ लोगों पर दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करने और मारपीट कर घर से निकाल देने तथा पति की दूसरी शादी कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता रासो कुमारी ने विशनपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने कहा है कि उसकी शादी 27 मई 2024 को डिहलाही निवासी मनीष सहनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप उससे कहा जाता था कि मायके से दो लाख रुपये नकद और एक गाड़ी लेकर आए, अन्यथा उसे ससुराल में रहने नहीं दिया जाएगा। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.