वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की तरफ से 15 दिनी ध्वजा प्रभात फेरी के छठवें दिन मंगलवार को भक्तों ने 121 लाल ध्वजाएं बजरंगबली के चरणों में अर्पित कीं। कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया ने मुख्य अतिथि विनोद लोहिया और अनूप अग्रवाल का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने रथ पर विराजमान हनुमान प्रभु के विग्रह की आरती उतारी। 121 भक्तों ने लाल ध्वजा और 31 महिलाओं ने आरती की थाली लेकर गुरुधाम, रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए संकटमोचन मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। यहां हनुमानजी के चरणों में लाल ध्वजा अर्पित की गई। इसके बाद मंदिर प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और आरती हुई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशल शर्मा, सचिव कृष्ण गोपाल तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.