हनुमानजी की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली कलशयात्रा
मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- जिगना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोंई के परिसर में नवनिर्मित मंदिर में पवनसुत हनुमान की मूर्ति स्थापना के क्रम में शनिवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसके पूर्व गांव के कटरा स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मंत्रोच्चारण के मध्य वेदपाठी पंडितों ने कलश पूजन कराया। वरिष्ठ चिकित्सक रत्नाकर मिश्रा उनकी धर्मपत्नी डा. गुंजन मिश्रा ने मुख्य यजमान के रूप में पंडितों को यथोचित दान-दक्षिणा प्रदान किया। पीतांबर साड़ी में पवित्र गंगा जल से भरा कलश लेकर महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने नगर परिक्रमा किया। मधुर मंगल गीत गाती हुई महिलाओं ने डेढ़ किलोमीटर चक्रमण किया। जय श्रीराम-जय हनुमान के जयघोष से गांव की गलियां गुंजायमान हो उठी। यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे संग निकली प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की शोभायात्रा रविव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.