प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- बाघराय। इलाके के तारापुर कंदई गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार को की गई। प्राण-प्रतिष्ठा के पहले श्रीराम दरबार की शोभा यात्रा निकाली गई। तारापुर कंदई से निकली शोभा यात्रा गलगली, मंडलभासौं, बाघराय होते हुए चामुंडाधाम पहुंची। मां का पूजन अर्चन करने के बाद शोभा यात्रा पुन: मंदिर पर लौटी तो आचार्य बादल शुक्ल की टीम ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से हनुमानजी की की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस मौके पर सुरेश चन्द्र मिश्र प्रधान, राहुल मिश्र, पिंटू द्विवेदी, रमेशचंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...