किशनगंज, जून 10 -- किशनगंज। एक संवाददाता किशनगंज शहर के रेल गुमटी स्थित श्रीविष्णु-राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में मंगलवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया एवं श्रृंगार किया गया। साथ ही ज्योत दरबार सजाया गया। पंडित विनय शुक्ला के सानिध्य में पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। सुबह से भक्तो की भीड़ मंदिर में जुटी रही। देर शाम तक भक्तों के मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा। पंडित विनय शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम माह चल रहा है। पुरुषोत्तम माह में हर मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना आरती एवं श्रृंगार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अखंड रामायण पाठ का आयोजन इस माह में भक्तों की मनोकामना हनुमान जी के दरबार में लगाई गई हाजरी एवं मांगी गई मन्नत पूरी होती है।इस अवसर पर हनु...