दरभंगा, अक्टूबर 7 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। सीए आदित्य झा ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। अपने पैतृक निवास श्रीपुर गाहर से अपने इष्ट का आशीर्वाद लेकर ठाकुरबाड़ी में शीश नवाते हुए मनोकामना मन्दिर पहुंचकर हनुमानजी का आशीर्वाद लिया।वहां पं. गिरिधर गोपाल के नेतृत्व में पंडितों ने वैदिक तथा लौकिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करायी। इसके बाद मां श्यामा मन्दिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए श्री झा ने युवा स्नातकों के लिए रोजगार को अपने एजेंडे में शीर्ष पर रखने की बात कही। साथ ही विद्यालयीय शिक्षकों के लिए सप्तम वेतनमान के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए सार्थक प्रयास करने की बात कही। यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव में अंतिम दिन 24 प्रत्याश...