हनुमानगढ़ी महंत ने आम का पौधा रोपकर शुरू किया पौधरोपण महाभियान
बाराबंकी, अगस्त 10 -- बाराबंकी। सुंदरलाल डिग्री कॉलेज औरैला सैदनपुर में सोमवार को वृहद पौधरोपण महाभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ अयोध्या स्थित श्री हनुमानगढ़ी के महंत बलरामदास जी ने आम का पौधा रोपकर किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रकृति प्रेमी एवं समाजसेवी प्रहलाद कुमार विमल ने किया। महंत बलरामदास के सैदनपुर और औरैला पहुंचने पर आसपास के ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता मनोज सोनी ने भी अपने प्रतिष्ठान पर महंत का स्वागत किया। पौधरोपण के बाद महंत बलरामदास ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पौधरोपण कर धूमधाम से मनाया मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन पौधा लगाने के साथ उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.