गौरीगंज, मार्च 17 -- अमेठी। हनुमानगढ़ी अमेठी पर को रामनवमी आयोजन समिति की बैठक हुई। जिसमें रामनवमी मनाने के का निर्णय लिया। बैठक की जानकारी देते हुए सोनू कसौधन ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी के दिन दोपहर में 12 बजे प्रभु श्रीराम का जन्म होगा। शाम तीन बजे अमेठी नगर में हनुमानगढ़ी मंदिर से शोभा यात्रा डीजे बैंड के साथ नगर भ्रमण करते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर से निकलेगी और गांधी चौक पर समापन होगा। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में हिमांशु अग्रहरि, सुशील जायसवाल, दुर्गेश सोनी, आदेश पांडेय, संदीप अग्रहरि, हर्षित बरनवाल व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.