नैनीताल, मई 27 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवरनगरी के समीप स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में मंगलवार को खीर के भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह सुंदरकांड पाठ के बाद आठ बजे से शाम तक 600 लीटर दूध की खीर का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के प्रबंधक एमपी सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ माह के हर मंगल को मंदिर में सुबह सुंदरकांड पाठ के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के शैलेंद्र साह, गुड्डन साह, भुवन बिष्ट, अखिल जोशी, महेश अरोड़ा, कंचन, दीपू, गौरव जोशी, उमेश साह, विनोद पंत, कार्तिक भट्ट, भूपेंद्र बिष्ट, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.