रामगढ़, जून 28 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के पंचायत भवन हनुमानगढ़ी परिसर में रविवार को समक्ष सेवा संस्थान और मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में उपस्थित डॉ स्मृति पांडेय, डॉ सुनील कुमार ने मरीजों की जांच कर उचित चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। शिविर में सामान्य रोग, रक्तचाप, शुगर जांच, एवं यथासंभव निशुल्क दवा वितरण किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँ...