हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, क्या जामा मस्जिद में चालीसा पाठ कराएंगे? सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अयोध्या, जुलाई 10 -- राम मंदिर में दान चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। 432 करोड़ से ज्यादा की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पवित्र हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई। उन्होंने कहा, "क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकता है? अगर नहीं, तो हनुमानगढ़ी में ऐसा कराने का प्रयास क्यों किया गया?" उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम कांग्रेस और सपा के शासनकाल में हुआ था।2017 से पहले अयोध्या उपेक्षा की शिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.