हनुमानगढ़ी मंदिर मार्ग पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान
बलरामपुर, मई 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नई बाजार स्थित गया प्रसाद तालाब के समीप प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के आसपास फैली गंदगी और असामाजिक तत्वों के जमावड़े से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रास्ते में लगे गंदगी के अंबार को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। समाजसेवी अमित कसौधन ने मंदिर परिसर व तालाब के आसपास नियमित सफाई कराने तथा अनावश्यक रूप से बैठे जुआरियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी राकेश पटवा गुड्डू ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार शुरू होने वाले हैं। ऐसे में मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ेगी। इसलिए नगर पंचायत व प्रशासन को अभी से व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। राजपूत करणी सेना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.