हनुमानगढ़ी मंदिर पर देर शाम तक जुटे रहे श्रद्धालु
बलरामपुर, जून 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के पावन पांचवें बड़े मंगल पर मंगलवार को नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। स्थानीय 121 फीट ऊंचे हनुमत स्तंभ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर सहित विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मनोकामना पूर्ति की कामना की। मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ हुआ। दिनभर जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़े मंगल के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह का चौथा मंगलवार आज श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.