हनुमानगंज बाजार गई किशोरी लापता
प्रयागराज, जून 11 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले बाजार गई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।बताया जाता है कि किशोरी आवश्यक सामान खरीदने के लिए हनुमानगंज बाजार आई थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बेटी का कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित मां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार देर रात अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.