शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत वन्दे मातरम् अभियान के क्रम में बुधवार को 08वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम-8(एम) ने हनुमत धाम से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सहसपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्र प्रेम का संदेशतिरंगा यात्रा का विवरण तिरंगा यात्रा में इंस्पेक्टर भीम सिंह, सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एएसआई धर्मेंद्र सिंह समेत एनडीआरएफ के करीब 30 अधिकारी और जवान शामिल हुए। जवानों ने वन्दे मातरम् के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र गौरव की भावना दिखाई दी। यह भी पढ़ें- ग्रुप ...