शाहजहांपुर, मार्च 15 -- नव संवत्सर 2083 और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर 19 मार्च को हनुमत धाम में सामूहिक शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।सदर बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इसमें भगवा ढोल की प्रस्तुति और वैशाली म्यूजिकल ग्रुप की भजन संध्या मुख्य आकर्षण रहेगी। ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सनातनी नववर्ष का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम प्रभारी विनीत गुप्ता के अनुसार शंखनाद प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें सर्वाधिक देर तक शंख बजाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. रवि मोहन, वर्षा गोस्वामी, विनीत गुप्ता, हेमा अग्रवाल और डॉ. नमिता सिंह को कार्यक्रम प्रभारी बनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.