लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- भीरा के मन्ना टांडा स्थित रुद्रांश बालाजी महाराज मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। जागरण में पहुंचे कलाकारों में जीत मिश्रा भीरा, कविता लखनऊ एवं गुड्डू रंगीला सहित अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। पूरी रात भक्ति रस की धारा बहती रही और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण उत्तराखंड से आए झांकी ग्रुप की सजीव झांकियां रहीं। आकर्षक व मनमोहक झांकियों को देखकर भक्त आनंदित हो उठे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.