भागलपुर, अप्रैल 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के चन्नों गांव में शुक्रवार की शाम हनुमत अवतरणोत्सव (हनुमान जयंती) बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीतमय सुंदरकांड पाठ रहा, जिसका आयोजन परमानंद तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नयन तिवारी, पवन दूबे, राजीव यादव, मोहित चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैसाख कृष्ण पक्ष नवमी तिथि को ब्राह्मण टोला स्थित हनुमान मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...