सीवान, फरवरी 28 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोरा मैरी बाजार में आयोजित पंचदिवसीय हनुमत् प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह महायज्ञ 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। महायज्ञ के पहले दिन शुक्रवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में करीब एक हजार महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर पवित्र जल भरकर ले आई। श्रद्धालु पुरुष व नवयुवक हाथों में ध्वज और पताका लिए हुए कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। जय श्रीराम, जय हनुमान, जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह कलश यात्रा बलहां, सहसा, मुन्दीपुर नहर के पास से र...