शाहजहांपुर, मार्च 30 -- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 01 व 02 अप्रैल को श्री हनुमतधाम में दो दिवसीय उत्सव होगा। समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि 01 अप्रैल को प्रातः 8 बजे श्री रामचरितमानस का अखण्ड पाठ प्रारंभ होगा। 02 अप्रैल को प्रातः 10 से 11 बजे राजतिलक और समापन होगा, उसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक भण्डारा एवं प्रसाद का आयोजन होगा। सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक भजन संध्या में मुंबई से स्वाति मिश्रा और उनकी टीम विशेष प्रस्तुति देंगी। प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.