आरा, मई 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के सिन्हा गांव में शुक्रवार को आयोजित हनुमंत लाल विग्रह प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमंत श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि माने जाने वाले इस क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा सह जलयात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु "जय श्रीराम" और "बजरंगबली की जय" के जयघोष के साथ हाथी, घोड़ा, ऊंट एवं गाजा-बाजा के बीच आगे बढ़ रहे थे। रंग-बिरंगी ध्वज-पताकाओं से पूरा मार्ग सज गया था। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर गंगा मैया के जयकारों के साथ चल रही थीं। शोभायात्रा गांव से निकलकर ऐतिहासिक सिन्हा गंगा घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया गया। आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.