कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर दक्षिण। हनुमंत विहार में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट के चलते बेकरी शॉप में आग लग गई। दुकान से लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार और यूपी-112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। धोबिन पुलिया पुरानी बस्ती निवासी मोहन लाल की इलाके में एसएसडी किंग बेकरी के नाम से दुकान हैं। मोहन लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे आसपास के लोगों ने दुकान से लपटें और धुआं उठता देख फोन कर उन्हें सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर से लपटें निकल रही थी। उनके पहुंचने के कुछ देर बाद ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी आ गईं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर आग को बुझाना शुरू किया। करीब आधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.